Breaking News

वित्त राज्यमंत्री से प्रभात त्रिपाठी ने की मुलाकात समाचार पत्र, पत्रिकाओं से जीएसटी हटाने के लिए सौंपा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने आज देश के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात करके उन्हें देश में प्रकाशित सभी समाचार पत्र ओर पत्रिकाओं पर लग रहे जीएसटी को पूरी तरह से मुक्त करके उसे शून्य स्लैब में लाने के लिए एक अनुरोध पत्र सौंपा। और उनसे मांग की कि समस्त न्यूज पेपर में इस्तेमाल होने वाले कागज और समाचार पत्र ओर पत्रिकाओं में लग रही जी एस टी को पूरी तरह से जी एस टी मुक्त किया जाए। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आश्वासन दिया कि वह इस प्रकरण में गंभीरता से विचार करके वित्त मंत्री सीता रमन जी से विचार विमर्श करके इस समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।

समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने पत्र सौंपते हुए वित्त मंत्री पंकज चौधरी को बताया कि देश और राज्यों से प्रकाशित हो रहे सभी लघु समाचार पत्र और पत्रिकाएं आर्थिक संकट से जूझ रही है और बंदी के कगार पर पहुंचती जा रही है । समाचार पत्रों को बंद होने से बचाने के लिए सरकार को तत्काल प्रभाव से उस पर लगने वाले जीएसटी को समाप्त किया जाना चाहिए। समाचार पत्र समाज सेवा के लिए है न कि व्यापार के लिए। मांग पत्र में समाचार पत्रों को जल्द से जल्द जीएसटी से मुक्त किया जाए। इस पत्र की एक एक प्रति देश के सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को और अध्यक्ष प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया भारत सरकार को भी भेजी जा रही है।

संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने (पुनर्गठित) समिति की तरफ से वित्त मंत्री पंकज चौधरी को लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी मीडिया सेंटर लखनऊ आने का भी न्यौता दिया।वित्त मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर आश्वासन दिया कि लोकसभा बजट सत्र के बाद वह एनेक्सी मीडिया सेंटर अवश्य आयेंगे। वित्त मंत्री पंकज चौधरी की मुलाकात के समय समिति के तकनीकी सलाहकार अजीत सिंह और सदस्य उमाकांत वाजपेई भी मौजूद थे।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *