Breaking News

एकेटीयू और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बीच हुआ एमओयू

  • एकेटीयू चिकित्सा पद्धति में नई तकनीकी के उपयोग में करेगा मदद

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मिलकर चिकित्सा के क्षेत्र में शोध और अनुसंधान करेंगे। कार्यशालाएं फैकल्टी का प्रशिक्षण सहित छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बाबत दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हुआ। समझौता ज्ञापन पर कुलपति प्रो जे.पी. पाण्डेय एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रामकुमार जायसवाल ने हस्ताक्षर किए।

एमओयू के तहत अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में संयुक्त उद्यम स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही सहयोग का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान परियोजनाओं, तकनीकी सेमिनार, कार्यशालाओं और फैकल्टी डेवलममेंट कार्यक्रमों आयोजित किये जाएंगे। साथ ही शिक्षकों और छात्रों को नई तकनीकी से लैस करने में भी मदद मिलेगी। जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और संबद्ध क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के विकास में योगदान मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग पर भी सहमति बनी। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ एआई के प्रयोग की जानकारी देंगे। ताकि चिकित्सा आसान और ज्यादा कारगर हो सके। ओपीडी से लेकर विभिन्न प्रकार की जांचों में एआई के प्रयोग की सहमति बनी।

इस दौरान प्रमुख रूप से एकेटीयू के वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन पीजी प्रो सीतालक्ष्मी, डीन यूजी प्रो अनुराग त्रिपाठी, प्रो. राजकिशोर सिंह, डीन, रिसर्च एण्ड डेवलपमेण्ट प्रो भावेश कुमार चौहान, एसो. डीन इनोवेशन डॉ अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह मौजूद रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *