Breaking News

भाषा विवि में भव्य मतदाता जागरूकता रैली: युवाओं ने दी लोकतंत्र को मजबूती

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह रैली नोडल अधिकारी लिटरेसी क्लब एवं नोडल अधिकारी रोवर्स-रेंजर्स डॉ. उधम सिंह के निर्देशन में निकाली गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के गांवों में आम नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना था। कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा, “युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है। यह रैली मतदाता जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। एनएसएस समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने बताया, “इस रैली ने न केवल छात्रों को बल्कि आसपास के समुदाय को भी मतदान के महत्व से अवगत कराया। यह रैली मतदाता जागरूकता अभियान की सफल पहल सिद्ध हुई। विद्यार्थियों ने “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र की है यही पहचान, वोट डालना है हमारा सम्मान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. महेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एनएसएस समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित रैली में रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. मनवेन्द्र सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्नेश सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इं. धीरेंद्र सिंह, लिटरेरी क्लब सदस्य डॉ. मिनहाज हुसैन सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *