Breaking News

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

मुम्बई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती में सुबह 8.45 बजे एक विमान हादसे में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की भी मौत हो गई है। अजीत पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अजित पवार को महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करना था। शरद पवार और सुप्रिया सुले हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ दिल्ली से बारामती के लिए निकल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करके हादसे के बारे में जानकारी ली है।

About Nagarik Satta

Check Also

स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय शाम में गूंजे सदाबहार फिल्मी गीत, कलाकारों ने बांधा समां

लखनऊ। स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम …

यूपी के 2.24 करोड़ से किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *