Breaking News

गणतंत्र दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज समय समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न शैक्षणिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में 26 जनवरी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा भारत के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत एवं युवा” रखा गया।

महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र छात्राओं, एन.एस.एस. स्वमसेवक एवं स्वसेविकाओ ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी लेखनी के माध्यम से निबंध के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के कारण यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बैजू अब्राहम ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की गरिमा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग ही विकसित भारत की आधारशिला है। शिक्षित, अनुशासित एवं नैतिक मूल्यों से युक्त युवा देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन लेखन की मौलिकता, विचारों की स्पष्टता एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के आधार पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नौमिता गवन (अर्थशास्त्र विभाग) ,डॉ मयंक जोसेफ (एन.एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. अरुण कुमार मिश्रा (प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग), डॉ.सरविंद कुमार समाजशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुई तथा विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करने में सहायक रही।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *