लखनऊ।राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम “पोश” (यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम) पर आज लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी आयोजिका डॉ अनुराग रॉबर्ट्सन (जन्तु विज्ञान विभाग) रही, साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बैजू अब्राहम (शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागअध्यक्ष) ने महिला उत्पीड़न कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को जागरूक किया और इस क़ानून का लाभ लेने की बात कही मुख्यअतिथि का स्वागत डॉ अनुराग रॉबर्ट्सन (जन्तु विज्ञान) ने पुष्पगुच्छ देकर किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ अल्पना बाजपेई (इतिहास विभाग की प्रवक्ता) ने किया मुख्यअतिथि का परिचय देते हुए बताया कि डॉ. सत्या सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासनिक सेवा की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में वरिष्ठ अधिवक्ता रही हैं। उन्हें राष्ट्रपति सम्मान, मुख्यमंत्री सम्मान, राज्यपाल सम्मान, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, परिकल्पना सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका है। खेल के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के दौरान सोलह बार बैडमिंटन चैंपियन रहीं। मुख्यअतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उक्त अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस कानून के द्वारा छात्राएं अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ़ अपनी आवाज उठा सकती हैं।इस तरह कार्यक्रम का समापन सत्र आरंभ हुआ कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ. अल्पना बाजपेई (इतिहास विभाग) ने कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य,मुख्य अतिथि,सभी संकायों के प्रवक्ताओं और छात्राओं का धन्यवादज्ञापित किया। इस प्रकार कार्यक्रम का समापन हुआ।
NAGARIK SATTA