Breaking News

सीएमएस ने आयोजित की ‘शिक्षक भर्ती परीक्षा’

लखनऊ, 2 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने भविष्य के लिए तैयार शिक्षकों के चयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहली बार पूर्णतः कम्प्यूटर आधारित ‘शिक्षक भर्ती परीक्षा’ आयोजित की। इच्छुक शिक्षकों से प्राप्त 1,466 आवेदनों की छँटनी के उपरान्त लगभग 400 चयनित अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा सीएमएस अलीगंज प्रथम, गोमती नगर प्रथम, गोमती नगर एक्सटेंशन, कानपुर रोड, महानगर, राजाजीपुरम प्रथम, राजेन्द्र नगर प्रथम एवं स्टेशन रोड कैम्पस की कम्प्यूटर लैब्स में दो पालियों में सम्पन्न हुई।

यह जानकारी सीएमएस के कम्युनिकेशन्स हेड ऋषि खन्ना ने बताया कि यह ऑनलाइन परीक्षा ‘शिक्षक भर्ती प्रक्रिया’ का प्रथम चरण है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों के विषयगत ज्ञान, शिक्षण अभिरुचि एवं समग्र उपयुक्तता का मूल्यांकन किया गया। इसके उपरान्त, सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं कक्षा-प्रदर्शन हेतु आमन्त्रित किया जाएगा। जिसके पश्चात सीएमएस के विभिन्न कैम्पसों में नियुक्ति हेतु अंतिम चयन किया जाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

विष को भी अमृत बनाती है मीरा की आस्था : डॉ. विद्याविन्दु सिंह

सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत …

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को श्रीराम के आदर्श, संस्कार और मर्यादा का मार्ग दिखाया: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा सफाई मित्र स्वच्छता अभियान के सारथी, इनके परिश्रम से स्वच्छ और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *