लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) मुख्यालय से संबद्ध प्रधान प्रबंधक (एमआईएस) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक अमर नाथ सहाय को लखनऊ क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु. एन. सिंह द्वारा 3 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार, अमर नाथ सहाय अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पद से संबंधित सभी कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन आगामी आदेशों तक करेंगे। स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त प्रभार के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। अमर नाथ सहाय को लखनऊ क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के नेता रूपेश कुमार, वसीम सिद्दीकी सहित लखनऊ क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
NAGARIK SATTA