गोरखपुर। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों का संयुक्त मंच ‘भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ’ का ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम धीरे-धीरे किंतु प्रभावी ढंग से अपने मंजिल की ओर बढ़ रहा है। गोरखपुर के विकास भवन में यह दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर यह 64वां ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों, चैनलो और सोशल मीडिया के पत्रकारों के संगठन के लोग इसमें भाग लेते हैं और पत्रकार, पत्रकारिता और पत्रकार संगठनों की समस्याओं व इसके वर्तमान परिवेश में चर्चा करते हैं।
कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शुक्ला, व्यवस्था प्रमुख विश्वनाथ उपाध्याय, गोरखपुर मण्डल के नव मनोनीत सूचना मंत्री गणेश जी उपाध्याय, सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट, मण्डल प्रभारी केसी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पंचानंद पाण्डेय, चौरीचौरा तहसील प्रभारी अरविंद कुमार, सदर तहसील अध्यक्ष एडवोकेट बबलू प्रजापति, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, मोहम्मद हुसैन आदि पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
NAGARIK SATTA