Breaking News

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कैसरबाग डिपो कार्यशाला का किया औचक निरीक्षण

  • बसों की साफ-सफाई व मरम्मत पर ज़ोर

लखनऊ। लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमर नाथ सहाय ने कैसरबाग डिपो स्थित कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग पर भेजी जाने वाली बसों की प्रस्थान से पूर्व उच्च स्तरीय साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यशाला परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया

क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो में खड़ी खराब बसों की यथाशीघ्र मरम्मत कराने, ऑफ-रोड बसों की संख्या शून्य करने तथा शत-प्रतिशत बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग डिपो जितेंद्र प्रसाद, सीनियर फोरमैन सविता, जूनियर फोरमैन असद अब्बासी सहित कार्यशाला के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *