Breaking News

देवरिया में परिवार न्यायालय की पहल से बिखरा परिवार फिर से एक

देवरिया। प्रधान परिवार न्यायालय में चल रहे एक वैवाहिक वाद में परामर्शदाताओं के प्रयास से दंपति जोड़ा सुलह-समझौते के बाद पुनः एक साथ रहने को राजी हो गया। न्यायालय की काउंसलिंग प्रक्रिया ने तीन वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी को फिर से साथ ला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में सुनील कुमार पुत्र रामसिंगार, निवासी विक्रमपुर बांसपार, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया का विवाह कविता देवी पुत्री राजा प्रसाद, निवासी सहजोली, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के साथ 21 जून 2022 को धूमधाम से सम्पन्न हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद आपसी मनमुटाव के कारण दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई और वे विगत तीन वर्षों से अलग रह रहे थे।

रिश्ते में आई दूरी को लेकर दोनों पक्षों ने प्रधान परिवार न्यायालय में मुकदमा संख्या 1316/23 दायर किया था। इस दौरान न्यायालय के परामर्शदाता चंदा राव, रवि मणि तथा वेलफेयर एक्सपर्ट उदय प्रताप सिंह ने लगातार काउंसलिंग कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। उनके प्रयास रंग लाए और पति-पत्नी ने आपसी सहमति से मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।

प्रधान परिवार न्यायालय के न्यायाधीश बद्री विशाल पाण्डेय ने दोनों को साथ रहने संबंधी आदेश पारित किया। सुलह-समझौते के इस अवसर पर दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। समझौते के बाद दंपति एक साथ अपने घर रवाना हो गए। इस सफल सुलह से एक बिखरा परिवार पुनः एक हो गया। मौके पर परामर्शदाता चंदा राव, वेलफेयर एक्सपर्ट उदय प्रताप सिंह एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *