Breaking News

एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, भाजपा विधायक सुरेन्द्र चौरसिया एवं गौरा बरहज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से ‘मिट्टी के बेटे’ गीत पर प्रस्तुत कार्यक्रम ने सभी को भावुक कर दिया और उपस्थित लोगों ने खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यालय में विगत सत्र के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता, राजनीति, चिकित्सा, व्यापार, न्याय एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय ने ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ से दिव्या त्रिपाठी एवं सरोज यादव को सम्मानित किया, जबकि ‘बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड’ श्रेया सिंह को प्रदान किया गया। वहीं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुल्ताना खान को ‘कल्चरल एक्टिविस्ट’ सम्मान दिया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण कुमार राव, जिला संयोजक डॉ. शशिधर मिश्र, पत्रकार बृजेश चंद शर्मा, अजय कुमार मिश्र, ओमप्रकाश मणि, अधिवक्ता संघ की संयुक्त सचिव प्रियंका त्रिपाठी, परिवार न्यायालय की परामर्शदाता चंदा राव सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के निरंजन शर्मा, विजय शर्मा, विनीत शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा, धीरज यादव, मीरा पाण्डेय, सुकन्या वर्मा, अंकिता यादव, प्रज्ञा पांडेय, प्रिया मद्धेशिया, सुमन मौर्य, सुरेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *