Breaking News

बेटियों ने बढ़ाया बापू महाविद्यालय का मान

  • इंटरमीडिएट विज्ञान में शानदार प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया। बापू महाविद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट (विज्ञान संकाय) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा आशिया खातून ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-10 सूची में 8वां स्थान हासिल किया, जो विद्यालय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। वह अमानत अंसारी की सुपुत्री हैं।

इसके अलावा कली पाण्डेय ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वह दद्दन पाण्डेय की सुपुत्री हैं। वहीं अमृता चौहान ने 83.40 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। वह चन्दन चौहान की सुपुत्री हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। इन बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

About Nagarik Satta

Check Also

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

ग्रीन एनर्जी का प्रमुख केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश, समिट में मंत्री ए.के. शर्मा ने पेश किया विजन

सौर ऊर्जा, बायोएनर्जी और सीबीजी परियोजनाओं के विस्तार पर जोर, निवेश और रोजगार सृजन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *