Breaking News

विदेश राज्य मंत्री ने यूएन में कहा- प्रवासन पर भारत का ‘जन-केंद्रित’ दृष्टिकोण

न्यूयॉर्क। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच (आईएमआरएफ) के दौरान भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासन के प्रति भारत के ‘जन-केंद्रित’ दृष्टिकोण पर जोर दिया, जो गरिमा, समावेशन और अधिकारों के सम्मान पर आधारित है। राज्य मंत्री ने सुरक्षित व नियमित प्रवासन के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (जैसे ई-माइग्रेट) के महत्व पर बात की और प्रवासन को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से जोड़ने का आह्वान किया। सिंह ने कहा भारत ने सुरक्षित और नियमित प्रवासन को सुगम बनाने के लिए अब तक 23 देशों के साथ 27 प्रवासन और गतिशीलता समझौते किए हैं। ये समझौते श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हैं।

विदेश राज्य मंत्री ने अपने संबोधन से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा मैंने भारत द्वारा सुरक्षित और नियमित प्रवासन को सुगम बनाने के लिए उठाए गए कदमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इनमें डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाना, कांसुलर सेवाओं को सुदृढ़ करना, प्रवासन और गतिशीलता समझौतों को संपन्न करना तथा हमारे कुशल श्रमिकों के कौशल-विकास, प्रशिक्षण और प्रस्थान-पूर्व प्रशिक्षण पर ज़ोर देना शामिल है। उन्होंने आगे कहा मैंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि प्रवासन के प्रति हमारा दृष्टिकोण ‘जन-केंद्रित’ बना हुआ है, जो गरिमा, समावेशन और अधिकारों के सम्मान पर आधारित है। इस दौरान राज्य मंत्री ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की भूमिका की सराहना की। इसमें विशेष रूप से ‘ई-माइग्रेट’ पोर्टल, नेशनल करियर सर्विस और स्किल इंडिया डिजिटल हब का उल्लेख किया गया, जो प्रवासन शासन में पारदर्शिता बढ़ाते हैं और श्रमिकों को शोषण से बचाते हैं। सिंह ने कौशल विकास को प्रवासन शासन की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा भारत अपने श्रमिकों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर्स और प्रस्थान-पूर्व प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम चला रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि प्रवासन एक ‘मजबूरी नहीं, बल्कि एक विकल्प’ होना चाहिए, जो अवसर और गरिमा द्वारा समर्थित हो। यूएन बैठक से इतर राज्य मंत्री ने इक्वाडोर गणराज्य के मानव गतिशीलता उप मंत्री साउल पाकुरुकु से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन, गतिशीलता साझेदारियों तथा आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। इससे पहले सिंह ने फिलीपींस के प्रवासी श्रमिक मंत्री हंस लियो कैकडैक के साथ गतिशीलता और प्रवासन से जुड़े साझा मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *