Breaking News

अनावश्यक गृह कर व बिना कनेक्शन पानी के बिल वापस लेने की मांग

  • अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री एके शर्मा से की मुलाकात

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे अनावश्यक गृह कर तथा बिना पानी कनेक्शन के लाखों रुपये के पानी के बिलों पर कड़ी आपत्ति जताई।

संदीप बंसल ने कहा कि अंग्रेजों के समय के बने पुराने नियम-कानून आज के समय में अप्रासंगिक हो चुके हैं। इन्हें तत्काल संशोधित किए जाने की आवश्यकता है ताकि व्यापारियों एवं आम नागरिकों का शोषण न हो। उन्होंने मंत्री से इस समस्या के समाधान हेतु शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज चाहता है कि लखनऊ स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करे, जिसके लिए नगर निगम एवं उत्तर प्रदेश सरकार को व्यापार मंडल का सहयोग लेना चाहिए।

संदीप बंसल ने “हम हैं ऊर्जा रक्षक” अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक, युवा, महिला एवं व्यापारी को ऊर्जा संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस संबंध में ऊर्जा विभाग द्वारा भी प्रभावी योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने अभियान से संबंधित पत्रावली भी मंत्री को सौंपी।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों से सहमति जताते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने “ऊर्जा रक्षक अभियान” की सराहना करते हुए स्वयं भी इस अभियान से जुड़ने की बात कही। साथ ही इस विषय पर जल्द एक बड़ी बैठक आयोजित कर संगठन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, महामंत्री दीपेश गुप्ता, अनुज गौतम, जिला प्रभारी पतंजलि यादव, महामंत्री सनस गुप्ता एवं कामेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *