Breaking News

विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आज होगा निःशुल्क जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन

लखनऊ। विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ द्वारा आज 20 जून को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक कनक हॉस्पिटल, जम्हौरा रोड़, ढखेरवा चौराहा, निघासन रोड़, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश में निःशुल्क हृदय रोग, अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई.वी.एफ.) जागरूकता एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर विवेकानन्द अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सकों डा0 क्षितिज प्रसाद, एम.बी.बी.एस., एम.डी. (मेडिसिन), डी.एम.(कार्डियोलॉजी), डॉ0 राहुल सिंह, एम.बी.बी.एस., एम.आर.सी.एस, एम.एस, डी.एन.बी. (आर्थाे), डॉ0 कनुप्रिया जिंदल, एम.बी.बी.एस., एम.एस (स्त्री एवं प्रसूति), एफ.एम.ए.एस., एफ.आर.एम., आई.वी.एफ. विशेषज्ञ द्वारा संचालित किया जाएगा।

शिविर में निःशुल्क परामर्श एवं दवाओं के वितरण के साथ-साथ थायरॉइड जांच, ब्लड शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच, स्पर्म एनालिसिस, ए.एम.एच. जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी। इस शिविर का उद्देश्य हृदय रोग, अस्थि रोग, महिला स्वास्थ्य एवं बांझपन संबंधी समस्याओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *