Breaking News

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अत्यंत आवश्यक : डॉ. प्रवीण सिंह जादौन

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ को-ऑपरेटिव एंड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आईसीसीएमआरटी), इंदिरा नगर, लखनऊ एवं अनुरागिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम से हुआ। योग प्रशिक्षक लोकेश पाण्डेय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, ध्यान एवं श्वास संबंधी अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों और मानसिक तनाव के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरा है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने बताया कि अनुरागिनी संस्था पिछले 30 वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और आगे भी स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

आईसीसीएमआरटी के प्रोफेसर डॉ. राम कोमल प्रजापति ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और व्यक्ति अधिक एकाग्र एवं सकारात्मक बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के उपसभापति रामाशंकर जायसवाल, यूपीसीएलडीएफ के निदेशक हीरेंद्र कुमार मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप शाही, संस्कार भारती अवध प्रांत के मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सहकारी भारती लखनऊ के अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव, बृजेश कुमार त्रिपाठी एवं शिवपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “योग करें, निरोग रहें” के संदेश और शांति मंत्र के साथ किया गया।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *