- विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में स्थापित यूपी की पहले इंफोसिस मेकर्स लैब में बीटेक छात्रों के चार सप्ताह का इंटर्नशिप कार्यक्रम 22 जून से शुरू
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों को नई उभरती तकनीकी में दक्ष बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। छात्रों को न केवल विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिल रहा है बल्कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।
कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय के निर्देशन में सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में स्थापित प्रदेश की पहली इंफोसिस मेकर्स लैब एवं लैब ऑन व्हील में संबद्ध संस्थानों के बीटेक के छात्रों के लिए चार सप्ताह का विशेष इंटर्नशिप सोमवार से शुरू हो गया। इस इंटर्नशिप में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से 9 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से मूल्यांकन के बाद 85 छात्रों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन छात्रों को इंफोसिस के विशेषज्ञों ने मेकर्स लैब एवं बस में अत्याधुनिक कम्प्यूटर्स पर छात्रों को समस्या आधारित प्रोजेक्ट के बारे में बताया। छात्रों को चार सप्ताह के दौरान ऑटोनॉमस व्हीकिल, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, थ्रीडी डिजाइन एंड डिजिटल मैनुफैक्चरिंग, अर्डिनो प्रोग्रामिंग एंड आईओटी, ऑटोनॉमस रोबोटिक्स एंड एआई प्रोग्रामिंग सहित अन्य नई तकनीकी के बारे में प्रैक्टिकल कराया जाएगा। ताकि छात्र नई तकनीकी के जरिये प्रोजेक्ट तैयार कर सकें। प्रशिक्षण ले रहे ज्यादातर छात्र अंतिम वर्ष के हैं। ऐसे में इस इन्टर्नशिप का फायदा छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में भी मिलेगा। यह इंटर्नशिप 22 जून से 18 जुलाई तक चलेगा। इंटर्नशिप का संयोजन डीन एकेडमिक्स कैस डॉ अनुज कुमार शर्मा कर रहे हैं।
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया में 22 तक करीब 90 हजार से अधिक, अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया. यूपीटीएसी के समन्वयक प्रो ओपी सिंह के अनुसार अब तक 80 हजार से अधिक ने अपार आईडी वेरिफाई करा लिया है। वहीं 64 हजार ने पेमेंट किया है। पंजीकरण तिथि बढ़ने पर भी विचार चल रहा है।
NAGARIK SATTA