Breaking News

भाजपा बरहज देहात मंडल की बैठक में दी गई डिजिटल लर्निंग की जानकारी

बरहज, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी बरहज देहात मंडल की बैठक ग्राम खोड़ा स्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद सिंह के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग अभियान के तहत करीब ढाई दर्जन कार्यकर्ताओं का डिजिटलीकरण किया गया तथा उन्हें पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं बरहज देहात मंडल प्रभारी नीरज शाही ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता से नियमित संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल पदाधिकारी प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान बूथ अध्यक्षों की अलग से बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें बूथ स्तर की तैयारियों और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद सिंह, राकेश तिवारी, सुभाष यादव, मोहन गिरी, मनोज विश्वकर्मा, प्रेमशंकर तिवारी, रामजोखन निषाद, रमेश तिवारी, राजवंशी सिंह, राकेश दीक्षित, अमर सिंह, अरविंद सिंह, वकील यादव, सतीश गिरी, अजीत सिंह, लव मद्धेशिया, जयशंकर तिवारी, कंचन सागर, संतोष गिरी, हेमंत चौहान, संजय सिंह, अमित सिंह, ओंकार विश्वकर्मा, रमेश कुमार, जगदीश पांडे, भरत सिंह, चंदन पाल, प्रकाश तिवारी, महेश सिंह, जितेंद्र यादव, विजय उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *