-
1991 से शुरू जनसेवा की यात्रा जनता के विश्वास के साथ आज भी जारी
लखनऊ। विधायक के रूप में शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक दिवस पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना का उनकी विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने अभिनंदन कर सम्मान किया। 16 जुलाई 1991 को पहली बार विधायक के रूप में शपथ लेकर शुरू हुई उनकी जनसेवा और लोकतांत्रिक यात्रा आज विधान सभा अध्यक्ष के रूप में भी निरंतर जारी है।
इस अवसर पर बी.डी. राय, अंकित गुप्ता, अनिकेत तिवारी, सतीश यादव, अभय शुक्ला, डी.डी. गुप्ता, रजत त्रिपाठी, बी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने सतीश महाना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने आचरण, कार्यशैली और समर्पण से राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सदैव जनता की समस्याओं के समाधान, क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष के रूप में भी सतीश महाना ने सदन की गरिमा बनाए रखने, संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान सभा ने आधुनिक तकनीक के प्रयोग, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में कई उल्लेखनीय पहल की हैं।
इस अवसर पर सतीश महाना ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई 1991 से शुरू हुई यह यात्रा जनता की सेवा, लोकतंत्र की मजबूती और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991 से प्रारंभ हुई सतीश महाना की राजनीतिक यात्रा को जनता का निरंतर विश्वास प्राप्त हुआ है। वह लगातार आठ बार विधायक निर्वाचित होकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों को सदैव प्राथमिकता दी और जनता के साथ अपने आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाए रखा है। वर्ष 1991 में उन्हें तत्कालीन प्रोटेम स्पीकर कुंवर रेवती रमण सिंह ने विधायक पद की शपथ दिलाई थी।
NAGARIK SATTA
