Breaking News

एकेटीयू देगा बेस्ट टीपीओ अवार्ड: छात्रों की बेहतर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए पहल‌ शुरु 

लखनऊ। डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों को बेहतर एवं नई तकनीकी से लैस करने की लगातार पहल कर रहा है। छात्रों को न केवल कार्यशाला, सेमिनार, Hands on trening के जरिये प्रशिक्षित किया जा रहा है बल्कि प्लेसमेंट के भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसे और बेहतर करने के लिए पूरे प्रदेश के संबद्ध संस्थानों को रीजनवाइज कर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर्स की कोर कमेटी बनायी जाएगी। इस कोर कमेटी में से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट में अच्छा परिणाम देने वाले टीपीओ को बेस्ट टीपीओ अवार्ड भी दिया जाएगा।

  • हर महीने होगी समीक्षा

हाल ही में कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय के निर्देशन में लखनऊ एवं नोएडा में विश्वविद्यालय एवं एचसीएल गुवी ने मिलकर टीपीओ मीट का आयोजन किया। कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने कहा कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट दो आयाम हैं। इसलिए जरूरी है कि टीपीओ इन्हें अलग-अलग रूपों में समझकर अपनी तैयारी करें। तभी बेहतर परिणाम निकल सकेंगे। मीट में एचसीएल गुवी की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में टीपीओ को जानकारी दी गयी।

साथ ही विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की ओर से बनायी जा रही कार्ययोजनाओं के बारे में भी विस्तार से डीन ट्रेनिंग एंड प्लसेमेंट प्रो अरूणिमा ने बताया। इस मौके पर तय हुआ कि पूरे प्रदेश में फैले साढ़े सात सौ से ज्यादा संबद्ध संस्थानों को रीजन वाइज बांटा जाएगा। जिससे कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर्स की कोर कमेटी बनायी जा सके। महीने में एक बार समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें अच्छा काम करने वाले टीपीओ को बेस्ट टीपीओ अवार्ड दिया जाएगा। ताकि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से समय सारणी भी जारी की जाएगी।

इसके अलावा टीपीओ से हाल ही में शुरू हुए यूराइज के सीटीपीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। मीट में 150 से ज्यादा टीपीओ ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव, प्रतिभा शुक्ला सहित एचसीएल गुवी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

दीपावली, छठ और देव दीपावली पर यूपी में हाई अलर्ट, छुट्टियां निरस्त लखनऊ। उत्तर प्रदेश …

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

यूपी की 374 ग्रामीण सड़कों के लिए 544.62 करोड़ मंजूर लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *