Breaking News

तिरंगा भारत के शहीदों की अमिट गाथा का नाम है : संजय सिंह

  • तिरंगा हमें राष्ट्र प्रथम के भाव को जगाता है : नीरज शाही

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी बरहज देहात मंडल की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा बराव चौराहे से शुरू होकर बहसुआ, दुबौली और कुईचवर होते हुए बाबा महेंद्र नाथ परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बराव के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के शहीदों की अमिट गाथा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के वीर बलिदानियों के त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बरहज मंडल प्रभारी एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि देश के बलिदानियों ने जाति-पंथ से ऊपर उठकर सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ कार्य किया। तिरंगा हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

तिरंगा यात्रा में उपेंद्र सिंह, अंगद तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, काशिपति शुक्ला, विनय पांडेय, रामशेष सिंह, राम जोखन निषाद, अभिषेक पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, विजय चतुर्वेदी, अमरीष राय, सुभाष यादव, आशुतोष पांडेय, रिंकू मल्ल, पंकज सिंह सैंथवार, पंकज सिंह, हेमंत चौहान, अंशु मद्देशिया, अश्वनी दीक्षित, राज नारायण पटेल, ओम प्रकाश कुशवाहा, गोविंद मिश्रा, रामकेवल चौहान, अमित पटेल, सोनू राय, मनोज विश्वकर्मा, अजीत कुशवाहा, अमरेश सिंह, अंकित सिंह, विजय मौर्य, विशाल गिरी, मनीष मल्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बराव के बच्चे उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *