Breaking News

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ विधानसभा पहुंचे खिलाड़ी अध्यक्ष सतीश महाना से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लीग का शुभारंभ 14 अगस्त से लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश टी-20 लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लीग के माध्यम से प्रदेश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा पहुंचने वाले खिलाड़ियों में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिज़वी, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक, गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान स्वास्तिक चिकारा तथा काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

शिष्टाचार भेंट के उपरांत खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन के विभिन्न कक्षों एवं प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया तथा विधानसभा की ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *