Breaking News

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान बढ़ाएं अपनी आय: नीरज शाही

  • कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का हुआ उद्घाटन, किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों की दी जानकारी

देवरिया। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने किया ! कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कृषक भाइयों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख देवरिया सदर पिंटू जायसवाल, बृजेश तिवारी, कार्यक्रम आयोजक एवं ज्ञान गंगा सेवा संस्थान के सचिव डॉ. गंगा शरण पांडेय सहित कृषि वैज्ञानिक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान नीरज शाही ने किसानों से संवाद करते हुए कृषि क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों, आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा किसानों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग, फसल प्रबंधन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने के विभिन्न उपाय बताए।
वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक तकनीकों को भी अपनाना होगा। कृषि में नई तकनीक और उचित प्रबंधन से उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत को कम किया जा सकता है। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. गंगा शरण पांडेय ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की खुशहाली से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा, “किसान समृद्ध होगा, तभी प्रदेश समृद्ध होगा।” उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को अपने खेतों में अपनाने और अन्य किसानों तक भी पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से खेती से जुड़ी समस्याओं पर संवाद किया और उनके समाधान की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि की ओर बढ़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

About Nagarik Satta

Check Also

अंतरसंकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बीपीएड का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीता खिताब

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ में आयोजित अंतरसंकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों …

स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय शाम में गूंजे सदाबहार फिल्मी गीत, कलाकारों ने बांधा समां

लखनऊ। स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *