Breaking News

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश और नवाचार का नया केंद्र बन रहा है यूपी : एके शर्मा

  • सौर ऊर्जा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन तक अक्षय ऊर्जा की अपार संभावनाएं : ऊर्जा मंत्री 

लखनऊ। ताज होटल लखनऊ में भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 के Invest, Innovate Inspire कार्यक्रम के लखनऊ एडिशन रोड शो के आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाला समय स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ ऊर्जा का है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भी इस दिशा में निवेश, नवाचार और नई तकनीक को बढ़ावा देते हुए देश की ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रदेश में सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी, बायो एनर्जी और अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई तकनीकों के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी ऊर्जा व्यवस्था विकसित करना है, जो बढ़ती हुई ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास को भी गति दे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2015 में इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) की शुरुआत की गई थी। यह भारत की उस वैश्विक सोच का जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें भारत स्वयं आगे बढ़ने के साथ पूरी दुनिया को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस के माध्यम से सौर ऊर्जा की अपार संभावनाओं वाले देशों को एक मंच पर लाकर तकनीक, निवेश, वित्त और अनुभव साझा किए जा रहे हैं।

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों के सामूहिक प्रयासों से देश में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र को और अधिक गति दी जा सकती है। उन्होंने उद्योग जगत, निवेशकों, मैन्युफैक्चरर्स, तकनीकी विशेषज्ञों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों का आह्वान किया कि वे नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में भागीदार बनें।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य गणमान्यजनों ने सहभागिता की। इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, तकनीकी नवाचार, भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं तथा स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर बताया गया कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 का मुख्य आयोजन नवंबर 2026 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। इसमें देश-विदेश के मैन्युफैक्चरर्स, निवेशक, बिजनेस प्रतिनिधि, ऊर्जा विशेषज्ञ, तकनीकी संस्थान तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल, निदेशक यूपी नेडा रविंद्र कुमार, एमडी मयूर माहेश्वरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि एवं अतिविशिष्ट उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *