Breaking News

आईआरसीटीसी लेकर आया ‘तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन’ पैकेज

  • यात्रियों की मांग पर 22 अक्टूबर से शुरू होगा छह दिवसीय हवाई टूर

लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लखनऊ से ‘तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन’ हवाई टूर पैकेज की घोषणा की है। पांच रात और छह दिन का यह विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेज 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नासिक, शिरडी और छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। लखनऊ से नासिक और नासिक से लखनऊ तक की यात्रा फ्लाइट से होगी। यात्रियों के ठहरने के लिए तीन सितारा होटल की व्यवस्था की गई है तथा भोजन की सुविधा भी पैकेज में शामिल है।

  • इन धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन

यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर की यात्रा भी पैकेज में शामिल है।

शिरडी में श्रद्धालुओं को साईं बाबा मंदिर और शनि शिंगणापुर के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं छत्रपति संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर तथा विश्व प्रसिद्ध एलोरा की गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा। इस तरह यात्रियों को एक ही यात्रा में तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ शिरडी के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी अनुभव मिलेगा।

  • पैकेज का किराया

आईआरसीटीसी के अनुसार, एक व्यक्ति के अकेले ठहरने पर पैकेज की कीमत 57,000 रुपये प्रति व्यक्ति है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 46,400 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 45,400 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

माता-पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज की कीमत 40,800 रुपये तथा बिना बेड के 38,400 रुपये प्रति बच्चा निर्धारित की गई है।

अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए यात्री 8287930912, 9236391909, 8287930902 और 9236391911 पर संपर्क कर सकते हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *