देवरिया। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ एवं सत्यनारायण जन कल्याण शिक्षण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शशिधर मिश्र एवं एडवोकेट अरुण कुमार राव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों को फल वितरित किए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तथा भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि अपने जन्मदिन पर वृद्ध माता-पिता के बीच उपस्थित होकर फल वितरण करना उनके लिए भावुक और आत्मिक संतोष का पल है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मणि ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर माता-पिता के प्रति सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना होनी चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्र ने वृद्धाश्रम में सेवा को पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा और सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय संयोजक अभय कुमार निगम ने कहा कि बच्चों में संस्कार विकसित करना आवश्यक है, ताकि किसी भी वृद्ध माता-पिता को वृद्धाश्रम का सहारा न लेना पड़े। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र ने कहा कि वृद्ध माता-पिता की सेवा भगवान की सेवा से भी बढ़कर है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी ने बुजुर्गों की सेवा समर्पण भाव से करने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री सच्चिदानंद मिश्र ने भी माता-पिता के प्रति सेवा और सम्मान की भावना पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. शशिधर मिश्र, अरुण कुमार राव, ओम प्रकाश मणि, राजीव कुमार मिश्र, अभय कुमार निगम, बागेश्वरी मिश्र, विपिन कुमार शर्मा, धनंजय नाथ त्रिपाठी, सच्चिदानंद मिश्र, शिव कुमार मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी (संयुक्त मंत्री, जिला अधिवक्ता संघ), चंदा राव (परामर्शदाता, परिवार न्यायालय) तथा विनीत कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
NAGARIK SATTA