Breaking News

भारत-आइसलैंड के बीच संसदीय एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

रेक्याविक। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक में आइसलैंड की संसद की अध्यक्ष थोरुन स्वेइनब्यॉर्नार्दोत्तिर तथा विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष पावेल बार्तोज्की से मुलाकात की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात के दौरान भारत और आइसलैंड की संसदीय व्यवस्थाओं, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा विधायी कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष सतीश महाना ने दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय संस्थाओं के माध्यम से आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया।

श्री महाना ने युवाओं के बीच संवाद एवं आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति है और विभिन्न देशों के युवाओं के बीच संसदीय एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान से लोकतांत्रिक समझ और आपसी सहयोग को नई दिशा मिल सकती है। अध्यक्ष श्री महाना ने आइसलैंड की संस्कृति मंत्री एवं संसद की अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत में भारत और आइसलैंड की साझा सांस्कृतिक विरासत, विधायी परंपराओं, व्यापारिक संबंधों तथा दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने के विषय पर चर्चा की। उन्होंने आइसलैंड के प्रतिनिधियों को भारत और उत्तर प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

बैठक में दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों, व्यापारिक संपर्क और युवा आदान-प्रदान को बढ़ाने की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। यह संवाद भारत और आइसलैंड के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों तथा पारस्परिक सम्मान पर आधारित संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

About Nagarik Satta

Check Also

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

ग्रीन एनर्जी का प्रमुख केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश, समिट में मंत्री ए.के. शर्मा ने पेश किया विजन

सौर ऊर्जा, बायोएनर्जी और सीबीजी परियोजनाओं के विस्तार पर जोर, निवेश और रोजगार सृजन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *