Breaking News

साइबर सुरक्षा में छात्रों के लिए अवसरों की भरमार

  • सीआई हब आईआईटी कानपुर और रियलमी इंडिया के सहयोग से एकेटीयू में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में मंगलवार को साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सीआई हब, आईआईटी कानपुर, रियलमी इंडिया और एकेटीयू के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही इस तेजी से उभरते क्षेत्र में करियर और रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।

कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें मूल्यांकन के आधार पर 2,496 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सीआई हब, आईआईटी कानपुर के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आनंद हांडा, अमन, ट्रेनर तथा गौरव त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, बढ़ते साइबर खतरों, डिजिटल सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में उपलब्ध करियर एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के तेजी से विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए इस क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से पूरा करने और प्रमाणन प्राप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. आनंद हांडा और एकेटीयू की डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा के बीच हुई वार्ता में यह तय किया गया कि प्रत्येक बैच में असेसमेंट के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आईआईटी कानपुर स्थित सीआई हब का भ्रमण कराया जाएगा, जहां उन्हें वास्तविक साइबर सिक्योरिटी सेटअप को प्रत्यक्ष रूप से देखने और हैंड्स-ऑन अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक पहलुओं को समझने के साथ ही उद्योग और तकनीकी क्षेत्र की कार्यप्रणाली से परिचित होने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में एकेटीयू की डीसीओई नेहा श्रीवास्तव ने सभी विशेषज्ञों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *