Breaking News

ज्योति महायज्ञ से रोशन हुईं आंखें

अयोध्या। परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की सद्प्रेरणा एवं परम पूज्य महंत कमल नयन दास शास्त्री महाराज के दिशा-निर्देशन में संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या में विश्व दृष्टि दिवस पर सेवा, संवेदना और जनजागरूकता का विशेष अभियान चलाया गया।

महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 27वें विश्व दृष्टि दिवस की थीम अपने नेत्रों से प्यार करें, यह केवल दृष्टि नहीं, सम्पूर्ण भविष्य है” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, नेत्र रोगों के प्रति समय रहते सचेत रहने, बच्चों में दृष्टिदोष की समय पर पहचान कराने तथा मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों का समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही, आमजन को यह संदेश दिया गया कि लापरवाही के कारण होने वाली दृष्टि हानि को जागरूकता और समय पर उपचार के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है।

चिकित्सालय के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने “अपनी आंखों से प्यार करें” संदेश अंकित टी-शर्ट पहनकर और हाथों में जागरूकता संदेश वाले पोस्टर लेकर रामपथ, लता चौराहा एवं धर्मपथ होते हुए रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों को स्वस्थ आंखों के महत्व और नेत्रों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में इंडियन ऑयल द्वारा उपलब्ध कराए गए सचल नेत्र परीक्षण वाहन से शिवम् श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने रामछतर यादव इंटर कॉलेज, परसरामपुर बस्ती में 300 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार आगे की जांच एवं उपचार के लिए परामर्श प्रदान किया।

वहीं, विश्व दृष्टि दिवस पर श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में “ज्योति महायज्ञ” के रूप में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनुपम अग्रवाल और शुचि अग्रवाल के विशेष सहयोग मोतियाबिंद रोगियों के ऑपरेशन कर उन्हें दृष्टि लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार अभियान के माध्यम से युवा विद्यार्थियों से लेकर वृद्ध मरीजों तक को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक डी.एन. मिश्रा, यू.डी. मिश्रा, डॉ. वाई.पी. तिवारी, डॉ. पारिजात शुक्ला, डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. आकांक्षा अग्रवाल, राष्ट्रगौरव शर्मा, हनुमान मिश्र, वीरेन्द्र यादव, रामकृपाल, उमेश वर्मा, लक्ष्मण तिवारी, उदयभान पाठक, राम निवास गुप्ता सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, अधिकारी एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व दृष्टि दिवस का यह अभियान इस संकल्प का संदेश बना कि आंखों की देखभाल केवल रोशनी बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि स्वस्थ, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा है।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *