Breaking News

मंत्री एके शर्मा ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  • पूर्व की सरकारों का ‘गरीबी हटाओ’ का नारा खोखला था : एके शर्मा 
  • उसे पूरा किया डबल इंजन की सरकार ने, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर मधुबन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सामाजिक न्याय, समानता तथा जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण किया।

श्री शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे और लोकतांत्रिक मूल्यों में उनकी अगाध आस्था थी। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और वंचित, गरीब एवं कमजोर वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन समानता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

एके शर्मा ने कहा कि आज का दिन केवल उन्हें याद करने का दिन नहीं है, बल्कि गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को दोहराने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने लंबे समय तक ‘गरीबी हटाओ’ का खोखला नारा दिया, लेकिन गरीबों को गरीबी की रेखा से बाहर निकालने के लिए जिस व्यापक और समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता थी, वो कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना था कि यदि गरीब व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक साथ उपलब्ध कराया जाए तो उसके जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि गरीब परिवारों को केवल सहायता न मिले, बल्कि उनके जीवन में स्थायी सुधार आए और वे सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि आज गरीब परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न, पक्का आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड और सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार गरीब और वंचित परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

About Nagarik Satta

Check Also

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

यूपी की 374 ग्रामीण सड़कों के लिए 544.62 करोड़ मंजूर लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान …

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

सेंट जॉन्स। कैरेबियाई द्वीप देश एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *