Breaking News

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का पदाधिकारी मिलन समारोह

नई दिल्ली। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की ओर से दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पदाधिकारी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, सामाजिक न्याय और पीड़ित एवं शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व आयोग के राष्ट्रीय चेयरमैन इंजी. रविन्द्र सिंह तोमर एवं चेयरमैन संजय गहलोत ने किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।

इसके तहत रोमिता नारंग को दिल्ली प्रदेश महिला विंग की चेयरमैन, प्रयागराज के अशर्फी लाल को राष्ट्रीय सचिव तथा रेखा को उत्तर प्रदेश महिला विंग की चेयरमैन नियुक्त किया गया। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महिला विंग की नवनियुक्त चेयरमैन रोमिता नारंग ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाना है।

वहीं, राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए अशर्फी लाल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। समाज के जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की आवाज बनना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उत्तर प्रदेश महिला विंग की नवनियुक्त चेयरमैन रेखा जी ने कहा कि वह हर स्तर पर वंचितों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगी। उनके लिए न्याय की लड़ाई में किसी धर्म या जाति का भेदभाव नहीं होगा। जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पीड़ितों को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *