Breaking News

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में न रहे कोई कमी : एके शर्मा

  • मंत्री ए.के. शर्मा ने महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ झूलेलाल घाट और मेहंदी घाट का किया निरीक्षण
  • छठ घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को छठ महापर्व के दृष्टिगत महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लखनऊ के झूलेलाल घाट एवं मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्री श्री शर्मा ने झूलेलाल घाट पर प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त लाइटिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों के साथ ही संपर्क मार्गों, सीढ़ियों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग के अधिकारी निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें। इसके पश्चात श्री शर्मा ने मेहंदी घाट पहुंचकर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के अथक परिश्रम और समर्पण से ही घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है। छठ महापर्व को सफल बनाने में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर नियमित सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, हेल्प डेस्क, प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन एवं आवागमन की सुचारु व्यवस्था रखी जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। श्री शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का महान पर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य, दिव्य एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। नगर निगम द्वारा घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *