Breaking News

आरपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस 

  • स्वास्थ्य संवर्धन के लिए खेल में प्रतिभाग जरूरी : सुषमा मिश्रा
  • बच्चों ने चाचा नेहरू की जन्मजयंती पर मचाई धमाल 

उन्नाव। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ उनमे खेलों की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी समावेश अनिवार्य है, अन्यथा एकपक्षीय शिक्षा बच्चों को महज रट्टू तोता बनाने भर का ही काम कर सकेगी। उक्त भाव को धरातल पर रेखांकित करने के उद्देश्य से आज बाल दिवस पर विद्यालय परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगितायों का शुभारम्भ करते विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा मिश्रा ने कहा कि खेल में जीत हार महत्वपूर्ण नही है, खेल में जरूरी है भरपूर शक्ति, साहस व शुचिता के साथ प्रतिभाग करना, जो हमें बिना किसी रुकावट के निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

पी जी कक्षा की म्यूजिकल बॉटल रेस में आयशा प्रथम, आयरा द्वितीय तथा  भाग्यलक्ष्मी और कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे।

एल के जी की बुक बैलेंस रेस में सीता प्रथम, नोविका द्वितीय और हिबा तीसरे स्थान पर रही।

यूकेजी कक्षा में पासिंग बाल कम्पटीशन में आयजा प्रथम, आरोही यादव व इनाया, द्वितीय तथा आरोही तीसरे स्थान पर रही।

कक्षा एक में बैलून ग्लास प्रतियोगिता में अदनान प्रथम, निवृत्ति द्वितीय व शुभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा द्वितीय में आयोजित स्पून लेमन प्रतियोगिता में अयान प्रथम, रूचि द्वितीय और आयरा तृतीय स्थान पर रही।

कक्षा तृतीय व चतुर्थ के बच्चों ने बाल एन्ड हूप रिले कम्पटीशन में दिव्य अवस्थी, आराधना राजपूत, प्रज्ञा, शौर्य मिश्रा, शौर्य यादव, आयुषी, साक्षी व कौशिकी ने प्रतिभाग किया।

खो खो प्रतियोगिता में आदर्श सविता, सदा खान, ऋतिक, ऋषभ, खदीजा, अभिनव सिंह, राधा, सूर्यांश सिंह व शैवी बाजपेई की टीम विजयी रही।

कबड्डी में संध्या राजपूत, माही सविता, आदर्श, ऋतिक, ऋषभ, रेशू, खदीजा, अनुष्का, राधा की टीम को विजयश्री प्राप्त हुई। प्राथमिक वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में ऋषभ, संगम व उजैफ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। जूनियर वर्ग की दौड़ में अयूब प्रथम, ऋषभ द्वितीय तथा सूर्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की बालिका दौड़ में इकरा प्रथम, अक्शा द्वितीय तथा गौरी राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की बालिका दौड़ में राधा प्रथम, संध्या द्वितीय तथा खादीजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु  तुलसी गुप्ता, मिसकाट फातिमा, वंशिका शुक्ला, इकरा, प्रीती व स्वेता यादव ने आयोजन को सफल बनाने के अतिरिक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने कहा कि जो प्रतिभागी इस बार विजयी होने से वंचित रह गये उन्हें निराश होने के बजाय दूनी ताकत से तैयारी में जुटना चाहिए जिससे भविष्य में उन्हें सर्वोच्च प्रदर्शन करने में कोई रोक न सके।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *