Breaking News

IRCTC कराएगा सपनों के द्वीप मॉरीशस की सैर, 19 दिसंबर से शुरू होगा 8 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टूर

लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की ओर से पर्यटकों के लिए ‘अद्भुत मॉरीशस’ नाम से विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज शुरू किया जा रहा है। इस टूर के तहत यात्रियों को 19 दिसंबर से 26 दिसंबर 2026 तक मॉरीशस की 7 रातें और 8 दिन की शानदार सैर कराई जाएगी। टूर में हवाई यात्रा, चार सितारा होटल में ठहरने, भारतीय भोजन और प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण की सुविधाएं शामिल हैं।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम का लखनऊ कार्यालय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विशेष टूर का संचालन कर रहा है। मॉरीशस की प्राकृतिक सुंदरता, नीले समुद्र, सफेद रेतीले समुद्र तटों और रोमांचक जल गतिविधियों का आनंद लेने के इच्छुक पर्यटकों के लिए यह एक आकर्षक अवसर होगा।

इंडिगो की फ्लाइट और चार सितारा होटल की सुविधा

इस पैकेज में इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा, चार सितारा होटल में ठहरने, सात ब्रेकफास्ट, छह लंच और छह डिनर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस और गाइड की सुविधा भी मिलेगी। पर्यटक मॉरीशस के खूबसूरत समुद्र तटों, स्थानीय बाजारों और प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।

डॉल्फिन दर्शन से लेकर वाटर स्पोर्ट्स तक का रोमांच

यात्रा के दौरान कैटामरैन क्रूज के जरिए समुद्र की सैर, डॉल्फिन दर्शन और प्रसिद्ध क्रिस्टल रॉक के मनमोहक नजारे देखने का अवसर मिलेगा। साउथ आइलैंड टूर में शिवजी मंदिर, एडम्स ड्यूटी फ्री शॉप, शिप मॉडल फैक्ट्री और प्रसिद्ध वैली ऑफ कलर्स का भ्रमण कराया जाएगा। यहां पर्यटक 23 रंगों वाली धरती और खूबसूरत झरनों का आनंद ले सकेंगे।

इले ऑक्स सेर्फ द्वीप की यात्रा के दौरान स्पीड बोट राइड, सफेद रेतीले समुद्र तटों और नीले समुद्र का नजारा देखने के साथ पैरासेलिंग और कयाकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का अनुभव भी मिलेगा।

पोर्ट लुई समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे आकर्षण

नॉर्थ आइलैंड टूर के दौरान मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई, ऐतिहासिक फोर्ट एडिलेड, सेंट्रल मार्केट, ब्लू पेनी म्यूजियम, पाम्पलेमूस बॉटनिकल गार्डन, मोंट चॉइसी बीच और ग्रैंड बे स्थित ला क्रोइसेट मॉल का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, समुद्री रोमांच और खरीदारी का अनूठा अनुभव मिलेगा।

इतना होगा टूर पैकेज का शुल्क

आईआरसीटीसी के अनुसार, पैकेज का शुल्क ठहरने की व्यवस्था के आधार पर निर्धारित किया गया है।

  • एक व्यक्ति के ठहरने पर: ₹2,00,300 प्रति व्यक्ति।
  • दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर: ₹1,58,700 प्रति व्यक्ति।
  • तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर: ₹1,58,500 प्रति व्यक्ति।
  • माता-पिता के साथ बच्चे का पैकेज: बेड सहित ₹1,20,950 और बिना बेड के ₹1,19,400।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

इस विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक पर्यटक पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं।

पैकेज की विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9236367954 और 8287930911 पर संपर्क किया जा सकता है।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *