Breaking News

छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाकों में अब बनेंगे स्टील के पुल, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा है कि यहां गांवों को सड़कों के साथ जोड़ने के लिए पुल, पुलिया सहित कांक्रीट के पुल तो पहले से ही बन रहे थे, अब स्टील के पुल भी बनेंगे।
सोनी ने बताया है कि इसके पहले चरण में दंतेवाड़ा के पांच अंदरूनी नक्सल प्रभावित गांवों का चयन किया गया है और राज्य स्तर पर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि ब्रिज बनाने की शुरूआत नए साल में दंतेवाड़ा से ही होगी। उन्होंने कहा कि गांवों की कनेक्टिविटी सबसे ज्यादा जरूरी है। इस पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले के कटेकल्याण के दूधिरास, कोरीरास, गीदम के हिड़पाल, कुआकोंडा के कुआकोंडा, नकुलनार में स्टील पुल बनाया जाएगा।

About NSNews_Desk

Check Also

भारत-चीन के बीच कल 10वें दौर की बातचीत

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच शनिवार को दसवें दौर की …

चीन का कबूलनामा, गलवान घाटी में हुई झड़प में PLA के पांच सैन्यकर्मी मारे गए थे

बीजिंग। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शुक्रवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *