Breaking News

शोक सभा में पत्रकारों ने दो वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की तरफ से एनेक्सी मीडिया सेंटर में सोमवार को वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट पवन कुमार और नरेंद्र कुमार “पृथ्वी” के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि पवन कुमार और पृथ्वी जैसे प्रतिभाशाली फोटो जर्नलिस्टों का जाना मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। समिति के सचिव भारत सिंह ने शोक सभा का संचालन करते हुए कहा कि कहा कि दोनों सम्मानित फोटो जर्नलिस्ट जुनूनी और मेहनती फोटो जर्नलिस्ट थे। प्रदीप शाह, संजीव गोसाईं, किशन सेठ, इन्द्रेश रस्तोगी, फूलचन्द, आजम हुसैन, भास्कर दुबे, मंजू श्रीवास्तव, प्रभात त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, राजेंद्र द्विवेदी, श्रीधर अग्निहोत्री, राजीव तिवारी, ओपी मिश्रा, डी.पी. शुक्ला, अजय श्रीवास्तव ने दोनों फोटो जर्नलिस्ट के बारे अपनी स्मृतियों को साझा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शोक सभा में संदीप रस्तोगी, सुशील सहाय, नन्द कुमार, हृदयेश चंदेल, रीतेश यादव, स्वपन पाल, आकाश शेखर शर्मा, अविनाश मिश्र, अनिल सैनी, विजय त्रिपाठी, शेखर पंडित, वेद दीक्षित, सुयश मिश्र, पद्माकर पांडेय, बृजनंदन, संतोष कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, शेखर श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, विक्रम राव, अशोक चकलादर, अजीत कुमार सिंह, प्रदीप उपाध्याय, अरविन्द मिश्र, हररिजीत सिंह, अजय कुमार वर्मा, अनाम पांडेय, दया विष्ट, अजय वर्मा, सुनील दिवाकर, अनूप चौधरी, अमन अग्रवाल, प्रमिला चंदानी, राणा, अतुल मोहन, राजू यादव, सुमंत शुक्ला, डा. एके सेठ, सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी, जीपी दीक्षित, रजनीश राज, अतुल मोहन सिंह, गंगेश मिश्र, डा. एसपी सिंह समेत उपस्थित पत्रकारों ने सभा के अंत में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित की।

About Nagarik Satta

Check Also

चीन का कबूलनामा, गलवान घाटी में हुई झड़प में PLA के पांच सैन्यकर्मी मारे गए थे

बीजिंग। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शुक्रवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर …

ईरान ने परमाणु समझौते का फिर किया उल्लंघन, यूरेनियम धातु का उत्पादान किया शुरू

तेहरान। ईरान ने साल 2015 के परमाणु समझौते का एक और उल्लंधन किया है। संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *