Breaking News

61 वर्षों बाद राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री

19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन युवाओं में तकनीकी, सामाजिक और नेतृत्व कौशल को विकसित करने का अवसर बनेगा। इस उद्देश्य से आईटी एवं आर्टिफिशियल इण्टेलिजेंस हब की स्थापना की जा रही है, जहां डिजिटल लर्निंग, लीडरशिप और इनोवेशन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह पहल डिजिटल इण्डिया और स्मार्ट स्काउटिंग की दिशा में नया अध्याय सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। यह आयोजन 23 से 29 नवम्बर, 2025 तक लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउण्ड, सेक्टर-15, वृन्दावन योजना में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 61 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह अवसर युवा शक्ति के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप में प्रस्तुत करेगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की दक्षता, व्यवस्था, सुरक्षा और आतिथ्य क्षमता का परिचायक बने। महाकुम्भ की तर्ज पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आवास, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी व्यवस्थाएं समन्वय के साथ की जाएं। उन्होंने कहा कि 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी की थीम ’आत्मनिर्भर-स्वदेशी भारत, स्वच्छ एवं विकसित भारत, ग्रीन एवं सस्टेनेबल भारत’ हर स्तर पर प्रतिबिम्बित होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश को अपनी परम्पराओं, संस्कृति और नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि एक्सपो ग्राउण्ड में प्रदर्शनी स्टॉल स्थापित किए जाएं, जिनमें राज्यवार प्रदर्शनियों के साथ ग्लोबल विलेज, 75 वर्ष की स्काउटिंग प्रदर्शनी, एयर अग्निवीर, एक जिला-एक उत्पाद, सोलर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्मी प्रदर्शनियां भी लगायी जाएं।

यह आयोजन भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स की डायमण्ड जुबिली का ग्रैण्ड फिनाले होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 28,000 से 29,000 स्काउट्स एण्ड गाइड्स, विदेशों से लगभग 1,000 से 2,000 प्रतिभागी तथा लगभग 5,000 स्वयंसेवक एवं स्टाफ सदस्य सम्मिलित होंगे। आयोजन स्थल लगभग 300 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है, जिसकी परिधि 07 किलोमीटर से अधिक है। योजना के अनुसार, 3,500 टेण्ट, 2,200 शौचालय, 1,700 बाथरूम, 100 रसोई और 04 सेण्ट्रल किचन की व्यवस्था की जा रही है। लगभग 10 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल वाले मुख्य एरीना स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की सुविधा होगी, जिसमें 12 प्रवेश द्वार, 11 एलईडी स्क्रीन और 05 जर्मन हैंगरयुक्त वीवीआईपी गैलरी बनायी जा रही हैं। आयोजन स्थल पर 100 बेड का अस्पताल, 16 डिस्पेंसरी, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट, नियंत्रण कक्ष, 11 फायर टेण्डर सहित फायर स्टेशन, प्रशासनिक कार्यालय, ओवरसीज कैफेटेरिया और मीडिया सेण्टर स्थापित किए जा रहे हैं। पहली बार जम्बूरी में 02 दिवसीय भव्य ड्रोन शो आयोजित होगा, जिसमें सैकड़ों ड्रोन समन्वित रूप में आकाश में स्काउटिंग और युवा सशक्तीकरण की कहानी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, आरएफआईडी आधारित स्मार्ट आईडी कार्ड से प्रतिभागियों की एण्ट्री और उपस्थिति प्रबन्धन किया जाएगा। व्हॉट्सएप आधारित संचार प्रणाली के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को रियल-टाइम अपडेट और सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जम्बूरी में स्किल वर्कशॉप, एडवेंचर और अम्यूजमेण्ट गतिविधियाँ जैसे-रैपलिंग, वॉल क्लाइम्बिंग, स्काई साइकिलिंग, ज़िप लाइन, आर्चरी, शूटिंग, ज़ोर्बिंग बॉल्स, कमाण्डो ब्रिज और प्लैंक ब्रिज आयोजित की जाएंगी।

About Nagarik Satta

Check Also

अंतरसंकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बीपीएड का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीता खिताब

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ में आयोजित अंतरसंकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों …

स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय शाम में गूंजे सदाबहार फिल्मी गीत, कलाकारों ने बांधा समां

लखनऊ। स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *