Breaking News

अमेरिका के टेक्सास में गिरजाघर में गोलीबारी, संदिग्ध गिरफ्तार

विनोना (अमेरिका)। अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार सुबह एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्मिथ काउंटी पुलिस कार्यालय के अधिकारी लैरी क्रिश्चियन ने बताया कि घटना विनोना के निकट स्टारविले मेथडिस्ट गिरजाघर में हुई।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद फरार हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दो लोगों को गोली लगी हुई है। उनमें से एक की मौत हो गई।

About NSNews_Desk

Check Also

पाकिस्तान में जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, चार सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने …

हूती विद्रोही अब नहीं कहलायेंगें आंतकी – रविशंकर मिश्र (एडिटर आपरेशन)

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वह यमन के हुती विद्रोहियों को दिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *