Breaking News

योगी कैबिनेट ने भारतीय सेना के शौर्य, साहस और प्रतिबद्धता को किया नमन,

  • योगी कैबिनेट ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम और भारतीय सेनाओं के प्रति जताया आभार

लखनऊ, 15 मई। योगी कैबिनेट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेनाओं के प्रति धन्यवाद जताते हुए अभिनंदन प्रस्ताव को पास किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेना द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के प्रति उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद एवं जनता की ओर से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खिलाफ अडिग रुख को प्रदर्शित किया है। मंत्रिपरिषद भारतीय सेना के शौर्य, साहस और प्रतिबद्धता को नमन करते हुए उनका ह्रदय से अभिनंदन करती है। राष्ट्र की रक्षा में समर्पित हमारे वीर सैनिकों पर पूरे उत्तर प्रदेश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन हेतु मंत्रिपरिषद राष्ट्र को यशस्वी नेतृत्व प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करती है। संपूर्ण राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। ये ऑपरेशन हमारी शक्ति, एकात्मकता और देश की रक्षा करने के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। लेकिन यह तभी संभव हो पाया है जब प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट ने सेना को खुली छूट दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट के अतिरिक्त सभी राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार को आमंत्रित किया गया और उनकी मौजूदगी में ये प्रस्ताव सबसे पहले नंबर पर मंत्रिपरिषद ने पास किया।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रधानमंत्री ने 150 करोड़ रुपए की लागत से बने गारमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया 

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री …

स्मार्ट और नागरिक-केंद्रित शहरों के निर्माण के लिए दूरदर्शी नीतियां जरूरी: ए.के. शर्मा

नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव-2026 में आधुनिक शहरी नियोजन, तकनीक आधारित व्यवस्थाओं और बेहतर नागरिक सेवाओं पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *