लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर अजय कुमार तनेजा ने आज विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर की साफ़ सफ़ाई, समग्र व्यवस्थाओं एवं भोजन की गुणवत्ता का गहनता से जायज़ा लिया।
इस दौरान कुलपति महोदय ने छात्रों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनके साथ भोजन ग्रहण कर खाने की गुणवत्ता की स्वंय जांच की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर मेस इंचार्ज को आवश्यक हिदायतें दीं और निर्देश दिया कि भोजन ताजगी, पौष्टिकता और स्वाद में किसी भी प्रकार की कमी न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मेस की रसोई में साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता के उच्चतम मानकों का पालन किया जाए।
कुलगुरु प्रो. तनेजा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शिता, अनुशासन और छात्र कल्याण की दिशा में लगातार सक्रिय है।
NAGARIK SATTA