Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव को एनेक्सी मीडिया सेन्टर में दी गई श्रद्धांजलि

  • के. विक्रम राव ने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने देश के प्रख्यात पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के विक्रम राव के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकारों ने श्री राव के निधन को पत्रकारिता के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। डॉ राव का बीते सोमवार को प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। समिति के सचिव भारत सिंह ने वरिष्ठ पत्रकारों से अपनी स्मृति साझा करने का अनुरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि डा. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया।

उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा, उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, विजय शंकर पंकज, राकेश पाण्डेय, प्रद्युमन तिवारी, राजीव वाजपेई, प्रेमकांत तिवारी, डा. कलानिधि मिश्रा, भास्कर दुबे, सीके शर्मा, मनमोहन, टीवी सिंह, देवकी नंदन मिश्रा, सिद्धार्थ कलहंस ने अपनी स्मृति साझा किया।

शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, हेमंत कृष्ण, मनोज सामना, अनिल भारद्वाज, अशोक राजपूत, चंद्रभान यादव, डॉ. नासिर, प्रमिला चंदानी, शाश्वत तिवारी, अविनाश शुक्ला, अनिल कुमार, अखंड शाही, आकाश शेखर शर्मा, पद्माकर पाण्डेय, नितिन श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनूप मिश्रा, विजय कुमार त्रिपाठी, शेखर पंडित, विजय मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, राजेश मिश्रा, अजय त्रिवेदी, भूपेंद्र मणि, संतोष कुमार सिंह, वेद दीक्षित, शौरभ राय, धनंजय सिंह, सुजीत सिंह, घनश्याम चौरसिया, विनीत, गंगेश मिश्र, आनंद सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदीप उपाध्याय, अजित कुमार सिंह, नजम हसन, फरीद बेग, हुमायूं चौधरी, खालिद, शादाब सिद्दीकी, निशांत कुमार, अमरीश शुक्ला, सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

विष को भी अमृत बनाती है मीरा की आस्था : डॉ. विद्याविन्दु सिंह

सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत …

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को श्रीराम के आदर्श, संस्कार और मर्यादा का मार्ग दिखाया: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा सफाई मित्र स्वच्छता अभियान के सारथी, इनके परिश्रम से स्वच्छ और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *