Breaking News

एकेटीयू: टैबलेट पाकर छात्रों के खिले चेहरे

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट का हुआ वितरण 

 

लखनऊ। डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय एवं विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। सेंटर फाॅर एडवांस स्टडीज के एमटेक द्वितीय वर्ष के 19 एवं मैनेजमेंट विभाग के 25 छात्रों को टैबलेट दिये गये। टैबलेट पाने की खुशी छात्रों के चेहरों पर साफ दिखी। 

इस मौके पर कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जब पहली बार पीएम बनने पर देश को आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए डिजिटल हाइवे की रूपरेखा बनायी थी। उसी श्रृंखला में छात्रों को तकनीकी रूप से सबल बनाने के लिए टैबलेट वितरण किया जा रहा है। कहा कि आज के दौर में बिना नई तकनीकी को अपनाये प्रासंगिक बने रहना कठिन है। क्योंकि यह तकनीकी युग है। हमें हर हाल में इसे अपनाना होगा। कहा कि एआई ने हर क्षेत्र में अपनी गहरी पैठ बना ली है। अब तो एआई अपने तीसरे दौर में प्रवेश कर रही है। इसलिए हमें हमेशा खुद को अपग्रेड करते रहना चाहिए। छात्रों से टैबलेट का उपयोग अपनी स्किल्ड को बढ़ाने के लिए करने की अपील की। कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को तकनीकी से जुड़ने पर जोर दे रहा है। 

बतौर मुख्य अतिथि बीकेटी के माननीय विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि सरकार युवाओं को डिजिटल साक्षर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की कोशिक कर रही है। सरकार की मंशानुरूप छात्रों को भी टेक्नोफ्रेंडली बनने पर जोर देना चाहिए। आने वाले समय में देश को तकनीकी रूप से मजबूत युवाओं की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आपका योगदान देश के लिए जरूरी है।  

इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो राजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अतिथियों का स्वागत वित्त अधिकारी केशव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव रीना सिंह ने दिया। संचालन डाॅ वर्षा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो दीपक नगरिया, कैश के निदेशक प्रो वीरेंद्र पाठक, डाॅ अनुज कुमार शर्मा, सहा0 कुलसचिव डाॅ0 आयुष श्रीवास्तव, डाॅ रवि शर्मा, गौरव राय, डाॅ गजेंद्र गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *