Breaking News

स्वच्छता कर्मी हमारे समाज की रीढ़: डॉ प्रवीण सिंह जादौन

लखनऊ। अनुरागिनी संस्था द्वारा आज लखनऊ के ऐशबाग वार्ड के  बुद्धा पार्क में स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, तंबाकू से होने वाली हानियों की जानकारी देना तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उन्हें सजग बनाना था।

इस कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से उपस्थित सभी स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य किट वितरित की गई, जिसमें आयुर्वेदिक स्वास्थ्यवर्धक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की स्वच्छता सामग्री शामिल थी। अनुरागिनी संस्था द्वारा यह एक सराहनीय  प्रयास है जिससे समाज के आधारभूत स्तम्भ  हमारे स्वच्छता कर्मियों को सम्मान एवं स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश दिया गया।

अनुरागिनी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने उपस्थित स्वच्छता कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा स्वच्छता कर्मी हमारे समाज की रीढ़ हैं, जो हर दिन शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाते हैं। आज का यह कार्यक्रम उनके स्वास्थ्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। तंबाकू न केवल शरीर को धीरे-धीरे नष्ट करता है, बल्कि यह पूरे परिवार के भविष्य को भी खतरे में डालता है। मैं सभी से निवेदन करता हूँ कि आज हम मिलकर यह संकल्प लें कि हम तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने हेतु प्रेरित करेंगे।”

 ऐशबाग वार्ड के पार्षद  संदीप शर्मा ने भी स्वच्छता कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा सरकार की ओर से कई स्वास्थ्य सेवाएं आज निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें ‘आयुष्मान भारत योजना’ एक प्रमुख योजना है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि आप इन योजनाओं का लाभ लें। आपके स्वास्थ्य की देखभाल हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। निगम स्तर पर हम सभी स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, टीकाकरण अभियान तथा जागरूकता सत्र नियमित रूप से आयोजित करते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन  प्रमुख  समाजसेवी  साकेत  शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित सभी कर्मियों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, पोषणयुक्त आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं तंबाकू से मुक्ति हेतु सरल उपायों की जानकारी दी। 

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वच्छता कर्मियों ने ‘तंबाकू मुक्त जीवन’ की शपथ ली और इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर अवध  विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद  मिश्रा जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार  जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह  राजावत सुजीत कुमार गौरी सरदार सहित क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

रामदास आठवले का चुनावी प्लान तैयार, बीजेपी से गठबंधन में 7 सीटें मांगेगी आरपीआई

लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता …

विष को भी अमृत बनाती है मीरा की आस्था : डॉ. विद्याविन्दु सिंह

सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *