-
4304 विद्यार्थियों ने भरे परीक्षा प्रपत्र
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में दिनांक 19 मई 2025 से सत्र 2024–25 की सम सेमेस्टर परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा परीक्षाओं के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ भावना मिश्रा ने जानकारी दी कि इस सत्र में कुल 4300 विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रपत्र भरे हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है, जिसमें प्रातः पाली में 968 विद्यार्थी तथा सांयकालीन पाली में 483 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय ने एक “उड़न दस्ता” का गठन भी किया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर अनुचित साधनों की रोकथाम सुनिश्चित करेगा। उड़न दस्ते में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के वरिष्ठ शिक्षकों को नामित किया गया है:
-
प्रथम पाली के लिए नामित उड़न दस्ता सदस्यगण:
- डॉ. नीरज शुक्ल, कुलानुशासक
- डॉ. अताउर रहमान आज़मी, उप कुलानुशासक
- डॉ. मनीष कुमार, सहायक कुलानुशासक
- डॉ. शान ए फातिमा, सहायक आचार्य, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग
- डॉ. राजकुमार सिंह, सहायक आचार्य अर्घ्यशास्त्र, इतिहास विभाग
-
द्वितीय पाली के लिए नामित उड़न दस्ता सदस्यगण:
- डॉ. नीरज शुक्ल, कुलानुशासक
- डॉ. नीलम मिश्रा, उप कुलानुशासक
- डॉ. बुरहान अल्वी, सहायक कुलानुशासक
- डॉ. घनश्याम सिंह, सहायक आचार्य, अर्थशास्त्र विभाग
- डॉ. राजकुमार सिंह, सहायक आचार्य अर्घ्यशास्त्र, इतिहास विभाग
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल शैक्षणिक मूल्यांकन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मनियंत्रण और मानसिक सुदृढ़ता की कसौटी भी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से संयम, ईमानदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के दौरान निष्पक्षता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक केंद्र पर निगरानी, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सशक्त किया है। सभी छात्रों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रवेश पत्र (Admit Card) और वैध पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करें।
डॉ. भावना मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर उनका पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
NAGARIK SATTA