Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय में थीम पर बीएमआई कैम्प का आयोजन

  • “Yoga for One Earth, One Health” की थीम पर किया गया आयोजन 

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for One Earth, One Health” के अंतर्गत एक माह तक चलने वाले योग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की *कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल* के निर्देशन में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो अजय तनेजा ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

महोत्सव के प्रथम चरण में गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए ‘बीएमआई कैंप एवं गाइडेंस सत्र’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) जांचा गया एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो तनेजा ने कुलाधिपति की प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता आज के समय की अनिवार्यता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शुभकामनाएं दीं तथा गृह विज्ञान विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष डॉ तत्हीर फातमा ने कुलपति महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि विभाग आगे भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

‘बीएमआई कैंप’ की सफलता में विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. ज़ैनब मौलाई, डॉ कीर्तिमा सचान, डॉ कल्पना देवी एवं छात्राओं व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी के 2.24 करोड़ से किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान …

मुख्यमंत्री ने किया ‘भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975’ पुस्तक का विमोचन

लोकतांत्रिक अधिकारों पर पाबंदी, गिरफ्तारियों और सेंसरशिप का उल्लेख जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *