Breaking News

St. Xavier’s स्कूल के प्रथम श्रेणी में उत्तीण सभी मेधावी हुए सम्मानित

लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित सेण्ट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 10 के समस्त विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीण होकर होकर विद्यालय, शिक्षक तथा अभिभावकों को गौरवान्ति किया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्मान, अभिप्रेरण तथा प्रोत्साहन के संबंध में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रथम श्रेणी में उत्तीण सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा अभिभावकों को दिया। इसके साथ ही मेधावियों ने अनुज छात्रों को सफलता के कई मंत्र दिये। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अभिभावकों तथा शिक्षकों ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About Nagarik Satta

Check Also

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को श्रीराम के आदर्श, संस्कार और मर्यादा का मार्ग दिखाया: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा सफाई मित्र स्वच्छता अभियान के सारथी, इनके परिश्रम से स्वच्छ और …

आलमबाग बस टर्मिनल पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

लखनऊ। आलमबाग अंतर्राज्यीय बस अड्डा पर कमचारियों ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *