Breaking News

गुयाना में भव्य हनुमान मूर्ति स्थापित, भारतीय उच्चायोग ने बताया विश्वास का प्रतीक

स्पार्टा। दक्षिण अमेरिका के उत्तरी अटलांटिक तट पर स्थित गुयाना के स्पार्टा में सीता राम राधे श्याम मंदिर में भगवान हनुमान जी की 16 फीट ऊंची भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। इस मूर्ति को सूकलाल परिवार ने भारत से आयात किया है और अपने माता-पिता की याद में स्थापित किया है। भारतीय उच्चायोग ने इसे विश्वास, मित्रता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया है।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से पहले 16 मई को तीन दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ, जिसमें भक्ति भजन और जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी में स्थानीय भारतीयों ने हिस्सा लिया।
गुयाना स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर नवस्थापित मूर्ति की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा भगवान हनुमान जी की 16 फीट ऊंची मूर्ति को आस्था, मित्रता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक के रूप में स्पार्टा के सीता राम राधे श्याम मंदिर में एस्सेक्विबो में स्थापित किया गया है। भगवान बजरंगबली भारत और गुयाना के बीच लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध बनाने के हमारे प्रयासों में हमारा भला करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 116वें एपिसोड के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए गुयाना की अपनी हालिया आधिकारिक यात्रा के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा भारत से हजारों किलोमीटर दूर गुयाना में एक ‘मिनी इंडिया’ है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति में उनके योगदान के लिए भारत-गुयाना समुदाय की प्रशंसा की। भारतीय मूल के गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली भी अपनी प्राचीन एवं समृद्ध विरासत पर गर्व करते हैं।
नवंबर 2024 में पीएम मोदी का गुयाना दौरा ऐतिहासिक था, क्योंकि यह 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा थी। भारत और गुयाना के बीच राजनयिक संबंध गुयाना की आजादी से एक साल पहले यानी 1965 से हैं। मंदिर की विशाल मूर्ति न केवल आध्यात्मिक परिदृश्य को समृद्ध करती है, बल्कि भारत और भारत-गुयाना समुदाय के बीच साझा विरासत और स्थायी संबंधों का एक शक्तिशाली प्रमाण भी है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण …

यूरोप के साथ भारत के गहरे होते रिश्ते

नई दिल्ली। वैश्विक उथल-पुथल और जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत और ऑस्ट्रिया ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *