Breaking News

सतीश महाना ने फोटो जर्नलिस्ट विनोद प्रजापति के आवास जाकर पिता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनोद प्रजापति के पूज्य पिता कन्हैया लाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री महाना ऐशबाग स्थित विनोद प्रजापति के आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर श्री महाना ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। उनके इस आत्मीय व्यवहार से प्रजापति परिवार भावविभोर हो उठा। परिजनों ने श्री महाना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह मानवीय एवं संवेदनशील स्वभाव उन्हें एक राजनेता से कहीं अधिक एक सच्चे मनुष्य की पहचान देता है। विनोद प्रजापति के भाइयों, अजय प्रजापति एवं अनूप प्रजापति ने कहा कि सतीश महाना जी राजनीति की उस परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जहां मानवीय संबंध और सामाजिक सहभागिता सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई छोटा हो या बड़ा, महाना जी हर किसी के सुख-दुख में समान रूप से सम्मिलित रहते हैं। उनका यही सहज, सरल और आत्मीय व्यक्तित्व उन्हें जन-जन के हृदय में विशेष स्थान प्रदान करता है।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *