Breaking News

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई में व्याख्यान देंगे प्रो.संजय द्विवेदी

  • हिंदी सेवा के लिए अनेक दिग्गजों का होगा सम्मान

भोपाल । मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के मौके पर आयोजित हिंदी सेवा सम्मान समारोह में प्रो.संजय द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर मुख्य व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम उत्तर भारतीय संघ भवन, बांद्रा पूर्व मुंबई में 30 मई को अपराह्न 3.30 बजे आयोजित होगा।हिंदी सेवा सम्मान समारोह में हिंदी भाषा के विकास में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास व रोजगार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि एवं परिवहन मंत्री प्रताप सननाईक बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित माखनलाल चुतर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजय द्विवेदी को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्रो.द्विवेदी भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के महानिदेशक भी रह चुके हैं।

  • गीतकार समीर सहित अनेक होंगे सम्मानित

हिंदी सेवा सम्मान में सम्मान मूर्ति के रूप में सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अनजान,आजतक के साहिल जोशी, उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह,, आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर के डीन प्रोफेसर बृजेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र और यतेंद्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे।

  • क्यों मनाते हैं यह दिन

उल्लेखनीय है कि हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा में पत्रकारिता की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने भारत का पहला हिंदी अखबार उदन्त मार्तंड 30 मई 1826 को प्रकाशित किया था। हिंदी पत्रकारिता दिवस हिंदी भाषा में पत्रकारिता के विकास को दर्शाता है।

About Nagarik Satta

Check Also

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: योगी आदित्यनाथ

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और डेटा …

100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी, अब E100 फ्यूल से चल सकेंगी खास कारें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत तक एथेनॉल वाले ईंधन E100 के इस्तेमाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *